कराटे

बिहार राज्य अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता में धान्वी कर्मकार एवं सुरोनय दास बना विजेता

पटना 04 सितंबर : बीते 2 सितंबर को अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में टोरनेलो चेस प्लेयिंग प्लेटफार्म पर बिहार राज्य अंडर 08 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में आठ वर्ष से कम उम्र के बालक – बालिकाओं ने भाग लिया।

स्विस पद्धति से खेले गए बालक वर्ग के मुकाबले में किशनगंज के सुरोनय दास ने अपने सभी विपक्षियों को पराजित कर कुल चार अंक अर्जित किये और प्रतियोगिता के विजेता घोषित किये गए। वहीं दूसरे स्थान पर तीन अंको के साथ रहे तीन खिलाड़ियों के बीच बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर हुये निर्णय में पटना के पार्थ पंकज उप विजेता घोषित किये गए।

बालिका वर्ग में किशनगंज की धान्वी कर्मकार और पटना की तृषा रंजन के बीच हुए मुकाबले में धान्वी ने अपने दोनों मुकाबले जीत प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव पाया जबकि तृषा को उपविजेता घोषित किया गया।
दोनों वर्गों के विजेता एवं उपविजेता , 10 सितम्बर से होनेवाले राष्ट्रीय ऑनलाइन अंडर 8 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज निर्णायक तमिलनाडु के वी एल आनंद बाबू ने प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन किया जबकि जय प्रकाश सिन्हा ने प्रतियोगिता निदेशक की भूमिका निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago