मुंबई 02 जनवरी: हाल ही में भारतीय टीम के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी क्रिकेट के सभी प्रारूपो से सन्यांस ले लिया है .इसके बाद हरभजन सिंह लगातार बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। इसी में उन्होंने कहा है जिस तरह का सपोर्ट एम एस धोनी को बीसीसीआई से मिला अगर उसी तरह का सपोर्ट दूसरे प्लेयर्स को भी मिलता तो वो भी महान खिलाड़ी बन सकते थे।
जी न्यूज से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा” एम एस धोनी को दूसरे खिलाड़ियों से ज्यादा सपोर्ट मिला। अगर दूसरे प्लेयर्स को भी इसी तरह का सपोर्ट बोर्ड की तरफ से मिला होता तो वो भी अच्छा प्रदर्शन करते। ऐसा नहीं है कि दूसरे खिलाड़ी अपना बल्ला घुमाना भूल गए थे या फिर अचानक से गेंदबाजी करना भूल गए।
हरभजन सिंह के मुताबिक एम एस धोनी को बीसीसीआई की तरफ से पूरा सपोर्ट मिला, जबकि दूसरे प्लेयर्स को इतना सपोर्ट नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका मिलता तो वो और भी विकेट चटका सकते थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…