कराटे

जहानाबाद जिला सीनियर डिवीज़न लीग में जितिन के शानदार शतक से धूम क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद 16 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में जितिन के शानदार शतक जीता धूम क्रिकेट क्लब ।सुबह टॉस जीतकर एन०वाई०सी०सी० ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवरों में 217 रन बना के पूरी टीम सिमट गई ।

एन०वाई०सी०सी० के तरफ से कप्तान राजेश ने शानदार अर्धशतक ( 53 ) जड़ा । साथ में प्रणय ने 40, राज ने 25 और नीतीश ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया ।धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से आदित्य गिरी ने 4 विकेट हासिल किए ।

218 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी धूम क्रिकेट क्लब ने मात्र 26.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से जितिन कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 9 छक्के के मदद से मात्रा 50 गेंदों के 114 रन बना दिए ।

साथ में रुद्र कुमार ने नाबाद 48 और मिहिर चावला ने नाबाद 15 रन का योगदान देकर अपने टीम को आसानी से जीत दिला दी ।एन०वाई०सी०सी० के तरफ से अंकित, वीर और राजेश ने 1,1 विकेट हासिल किया ।जितिन कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

कल का मैच कायनात क्रिकेट क्लब और जे०सी०ए० के बीच के सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago