बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब 2 विकेट से विजयी

बक्सर 21 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अंकुश यादव ने शानदार नाबाद 81 रन का योगदान किया। जबकि आर्यन राज ने 24,अभिषेक ने 16, गुलशन कुमार ने 13 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 30 बने। डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल ने तीन,उज्जवल ने दो,जबकि फैजान फरीदी तथा दानिश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

171 रन के लक्ष्य को डायमंड क्रिकेट क्लब ने 24.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जिसमें सुजल राज ने सर्वाधिक 31,विशाल कुमार ने 25,मनीष ने 24, दानिश ने नाबाद 14,गणेश ने 12 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 46 रन बने। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से पीयूष ने चार,आर्यन राय ने दो,जबकि सोनू तथा साहिल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार डायमंड क्रिकेट क्लब ने मैच 2 विकेट से जीत लिया। मैच में अंपायर विक्रम कुमार तथा धनंजय कुमार थे। जबकि स्कोरर जावेद अली थे।

मैच के दौरान सीनियर क्रिकेटर एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे ।कल से मैच सीनियर डिवीजन का खेला जाएगा। जिग जैग क्रिकेट क्लब, बक्सर बनाम मझरिया क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago