मधेपुरा 03 जनवरी: मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के एक बैठक बुलाई गई जिस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिला क्रिकेट लीग को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए गौरी शंकर “टुनटुन” को लीग 2021-22 का सह संयोजक बनाया गया है.
गौरी शंकर “टुनटुन” ने बताया कि संघ के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मैं सफलतापूर्वक निभाऊंगा. साथ ही उन्होंने कहा ” जिले के जितने भी सम्मानित जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध है कि अपने-अपने टीम के मैच के लिए खेल मैदान पर समय से पहुंचने का निर्देश दे,
सह समय नहीं पहुंचने पर उस क्लबों पर जिला क्रिकेट संघ के आदेशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी खिलाड़ी खेल को अनुशासित होकर खेलें, अगर जो खिलाड़ी अनुशासन हीनता का परिचय देता है तो उस खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और खेल शुरू होने से पहले अगर किसी भी क्लबों में पूर्ण खिलाड़ी नहीं रहने के उपरांत उस क्लबों का मैच रद्द कर दिये जाएंगे साथ ही अगले क्लब को जीत घोषित कर दिये जाऐगा,
उस क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव को सुचित करते हुए, उस क्लब के रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए जिला क्रिकेट संघ को लिख दिए जाएंगे। बैठक में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण संघ के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता संघ के संयुक्त सचिव सह लीग इंचार्ज संजीव कुमार “बंटू” मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…