मुजफ्फरपुर जिला लीग के एकतरफ़ा मुक़ाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी विजयी।

मुजफ्फरपुर 2 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड को 138 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में अमन ने 52 शुभम ने 24 आदित्य ने 43 विशाल ने 14 एवं कृष्णा ने 12 रन बनाए।गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से शांतनु ने 3 विनायक ने दो रितेश ने 2 एवं रोशन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी रेड की पूरी टीम 21 ओवर में 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें मोहम्मद सद्दाम ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 15 रन बनाकर दहाई के आंकड़ा को पार किया ।उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से जयप्रकाश ने तीन देवांग ने दो कृष्णा ने एक विशाल ने एक और आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के आदित्य को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।आज के अंपायर रवि कुमार एवं नितिन कुमार थे।ऑनलाइन स्कोरर की भूमिका में मुरारी एवं मैनुअल स्कोरर की भूमिका में विश्वजीत थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago