मुजफ्फरपुर 6 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 25 रनों से हराया।
आज एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 103 रन बनाए वही आदित्य ने 47 विश्वजीत ने 25 देवांग में 17 एवं क्षितिज ने नाबाद 10 रन बनाए।गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से रवि ने दो रंजन ने एक कुणाल ने एक एवं आयुष ने 1 विकेट प्राप्त किए।
जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब ने 31 ओवर में 231 रन बनाकर ऑल आउट हो गई एक समय विशाल ने 84 रनों की शानदार बल्लेबाजी कर गायत्री क्रिकेट क्लब को जीत की दहलीज पर ला ही दिया था पर दूसरे छोर से साथ न मिलने के कारण गायत्री क्रिकेट क्लब को हार का सामना करना पड़ा गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल के 84 रनों के अलावा शिवम ने 26 मुकेश ने 34 आयुष ने 22 एवं नवनीत ने 19 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सत्यवीर शुभम ने गेंदबाजी में भी अपना हाथ दिखाते हुए शानदार चार विकेट झटके वही आदित्य ने दो कृष्णा ने एक एवं विशाल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के शुभम को दिया गया।
अंपायर के रूप में सनी वर्मा एवं रवि कुमार ने अपना योगदान दिया वहीं स्कोरर की भूमिका में मुरारी मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के लीग के संयोजक अरविंद कुमार मिंटू ने बताया कि कल दिनांक 7 तारीख को आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में जो मैच होना था वह अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा वही अन्य मैच अपने शेड्यूल से जारी रहेंगे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…