मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी 3 रनों से जीता।

मुज़फ़्फ़रपुर : जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने भारती जूनियर को 3 रनों से हराया। आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 188 रन बनाए जिसमें प्रियांशु ने 49, शुभम ने 33, आदित्य ने 20,अमन ने 11 एवं अभिषेक ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से राहुल किशोर ने 3, आदित्य ने 1, मनीष ने 1, कैफ ने 1, रवि ने 1,एवं विशाल ने 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी भारती जूनियर की पूरी टीम 35 ओवर में 185 रन ही बना सकी। भारती जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी में रवि ने 46, राहुल ने 40, कैफ ने 37, अभिषेक ने 19 एवं राहुल किशोर ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 4, गौतम ने 3, देवांग ने 1 एवं प्रियांशु ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं राजकुमार थे।वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।कल का मैच: स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago