मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की जीता ।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 226 रनो का स्कोर खड़ा किया जिसमें दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज प्रियांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन ,आदित्य कुमार ने 59 रन,आगाज आलम ने 19 एवं शुभम आकर्ष ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से काशिफ ने दो कृष्णा ने एक एवं आदित्य कुमार ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने 29.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य बना लिया।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से ओपनर बल्लेबाज विश्वजीत ने शानदार नाबाद 100 रन बनाकर मैच को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के झोली में डाल दिया।उनका साथ तौफीक ने 25 रन,आदित्य ने 14 रन एवम उत्तम ने 16 रन नाबाद बनाकर दिया।गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य बाबू ने एक, अभिषेक ने एक, विश्वजीत ने एक ,एवं अभिनय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन आफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज विश्वजीत को उनके शानदार नाबाद 100 के लिए दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवम मनोज कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago