दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जिला अंडर – 16 क्रिकेट लीग के फाइनल में

मुजफ्फरपुर : दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 45 रन बनाए जिसमें एकमात्र बल्लेबाज आदित्य राज ने 12 रन बनाकर दहाई अंक में प्रवेश किया बाकी के सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शानू ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 13 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही अक्षत ने 2.4 ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। इन दोनों के अलावा आर्यन ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि आदित्य राज ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 3.3 ओवर में ही 3 विकेट खो कर जीत के लिए 46 रन बना लिए।दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद में ही 22 रन बना डाले,उनके आउट होने के बाद राजकुमार नाबाद 2 रन बनाए वही प्रियांशु बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।

गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से हार्दिक ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए,जबकि मनीष को भी 1 विकेट लेने में सफलता मिली।आज के मैन ऑफ द मैच दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के शानू को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं सचिन कुमार थे जबकि स्कोरर आदित्य कुमार थे।कल का मैच: क्रिकेट एकेडमी बनाम आरव क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago