दो दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट लीग में डीके स्पोर्ट्स की टीम जीएनजी से 122 रन पीछे

हल्द्वानी 16 जनवरी: अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला  डी के स्पोर्ट्स क्लब हल्द्वानी  एवं जी एन जी क्रिकेट एरीना के बीच टूर्नामेंट का चौथा मैच शुरू हुआ,

जी एन जी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। जी एन जी क्रिकेट एरिना एकेडमी के बल्लेबाजों ने 71 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाये, टीम के लिये मनमोहन भंडारी ने सबसे ज्यादा 4 चौके की मदद से 26 रन,कोनार्क बसेरा  के 4 चौके की मदद से 22 रन,अंशु गजरौला 5 चौके की मदद से 24 रन नाबाद* इसके अलावा ईशान ने 17 रनों की पारी खेली,  डी के स्पोर्ट्स की तरफ से विजय ने 5 विकेट और  अभिनव पंत और आयुष  ने 2/2 विकेट लिये,

आज का मैच समाप्त होने तक  डी के स्पोर्ट्स हल्द्वानी की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिये है,रक्षित डालाकोटी 3 चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद*रहे ,जी एन जी क्रिकेट एकेडमी के लिये लोकेश सिंह ने 3 विकेट लेकर मैच  को रोमांचकारी स्थिति पर खड़ा कर दिया है,कोहरे के कारण मैच को अंपायर द्वारा कुछ ओवर पहले खत्म कर दिया,मैच के अंपायर पुनीत श्रीवास्तव और किशोर भंडारी व स्कोरर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने निभाई,
आज मैच में पूर्व ग्राम प्रधान रानीबाग आंनद कुजरवाल जी ने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया,
इस अवसर पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,किशन अनेरिया,लीला कांडपाल, प्रदीप बिष्ट, हेमंत शर्मा, प्रदीप कुमार, धीरेन्द्र डालाकोटी, दान सिंह कन्याल, अभिषेक कुमार, निशांत मेहता सहित दर्जनों  खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago