कराटे

डीएम इलेवन बना बेगूसराय प्रीमियर लीग चैलेंजर ट्रॉफी चैंपियन

  • बेगूसराय प्रीमियर लीग चैलेंजर ट्रॉफी पर डीएम इलेवन का कब्जा।
  • डीएम अरविंद वर्मा ने खेली शानदार 104 रनों की नाबाद पारी।
  • डीएम एकादश ने बेगूसराय सीनियर एकादश को 102 रनों से हराया।

बेगूसराय 27 फरवरी: बेगूसराय प्रीमियर लीग चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन गांधी स्टेडियम में डीएम एकादश बनाम बेगूसराय सीनियर खिलाड़ी एकादश के बीच खेला गया। इसमें जिसमें डीएम एकादश की टीम ने बेगूसराय सीनियर एकादश को 102 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में कप्तान डीएम अरविंद वर्मा की शानदार 64 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रनों की नाबाद पारी के बदौलत 219 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान डीएम अरविंद वर्मा का साथ देते हुए डीएम एकादश की और से नीरज ने 27 रन और गौरव भारद्वाज ने 29 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया वही बेगूसराय सीनियर एकादश की और से गेंदबाजी करते हुए प्रेम रंजन पाठक और पल्लव ने 1-1 विकेट झटके।

दुसरे पारी में बल्लेबाजी करने उत्तरी बेगूसराय सीनियर एकादश की टीम ने 9 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी बेगूसराय सीनियर एकादश की और से सार्वाधिक रन प्रेम रंजन पाठक ने 26 रन और ललन लालित्य ने 25 रन तथा मृत्युंजय कुमार वीरेश ने 8 रनों की नाबाद पारी खेली।

शानदार शतकीय पारी के लिए डीएम एकादश के कप्तान वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन धर्मेंद्र कुमार संजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। डीएम एकादश की और से सार्वाधिक विकेट सचिन नीरज और दीपक ने 1-1 विकेट चटकाए।

इस अवसर पर बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद वर्मा ने कहा खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है यहां के आयोजक काफी अच्छे है जो क्रिकेट के लिए इतनी तत्परता दिखाते हैं मुझे यहां खेल कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है आने वाले दिनों में यदि समय मिला तो मैं और भी मेच खेलता रहूंगा मेरी शुभकामना आयोजको के साथ हैं वो इसी तरह से यहां मैच करवाते रहें मुझसे जो मदद बन पड़ेगा यहां के खिलाड़िओ के लिए करूंगा।

इसके पूर्व जिला पदाधिकरी का स्वागत मृत्युंजय कुमार वीरेश और विवेक कुमार ने किया।इस अवसर पे कवि प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा ने कविता के माध्यम से दर्शकों को खूब मनोरंजन करवाया। इस मैच के मुख्य उद्घोषक के रूप में जावेद जाफरी और शिवम् कुमार थे मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और निराला कुमार थे। मंच का संचालन विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर मौजुद थे मोहम्मद शकील कुमार रवि कुमार शंकर कुमार रामकुमार आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

4 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

12 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago