कोलकाता 27 फरवरी: बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में बिहार के एक और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया। बिहार का दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ ईडन गार्डन में खेला गया जिसमे टॉस जीतकर सिक्किम की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले मुकाबले मिजोरम के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शकिबुल गनी ने एक बार फिर दूसरे मुकाबले में भी शतक जड़ा। बिहार की पहली पारी 431 रन पर घोषित की गई जिसमे शकिबुल गनी शतक से सिर्फ 2 रनो से चूक गए थे लेकिन वही बिहार की दूसरी पारी में शकिबुल गनी ने नाबाद 18 चौको की मदद से 101 रनो की पारी खेली।
इसके अलावे दूसरी पारी में यशश्वी ऋषव ने भी शानदार 17 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रनो की नाबाद पारी खेली। जबकि बिहार के लिए पहली पारी में बाबुल कुमार ,विपिन सौरव ने भी अर्धशतक लगाया था। कुल मिलकर बिहार का दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ पर खत्म हो गया।
जबकि सिक्किम की बात करे थे सिक्किम के कप्तान क्रांति कुमार ने शानदार 287 रनो की पारी खेला,इसके अलावे आशीष थापा ने नादाब 151 रन और अंकुर नाबाद 50 रन तथा लयान खान ने 75 रनो की पारी खेली। जिसके बाद सिक्किम ने 673 रनो पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद दूसरी पारी में बिहार ने कुल 263 रन 3 विकेट खोकर बनाया।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…