कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में जुलियन क्रिकेट क्लब की 9 विकेट से विजयी

मोतिहारी 27 फरवरी: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के अंतर्गत स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर सीनियर डिवीजन पुल-बी के तहत स्व.शम्भू शरण शांति शरण मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में जुलियन क्रिकेट क्लब ने विजयी क्रिकेट क्लब ढाका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए विजयी क्रिकेट क्लब ढाका की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.2 ओवर में 105/10 रन का स्कोर ही बना सकी।टीम की ओर से बल्लेबाज साकिब खान ने 18,एस. खान ने 17 और आर्यन रहमान ने 15 रन बनाए। जुलियन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज समित ने 5 और ईशांत ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलते हुए जुलियन क्रिकेट क्लब की टीम ने सार्थक श्रीवास्तव के नाबाद 57 और गुलशन कुमार के नाबाद 29 रन के बदौलत 20.4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए मैच 9 विकेट से जीत लिया।विजयी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सेराज अनवर ने टीम के लिए एकमात्र विकेट अपने नाम किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जुलियन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी समित कुमार को मिला।अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट पैनल के प्रकाश रंजन सिंह रहे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल का मुकाबला सर्विस क्रिकेट क्लब ग्रीन और एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब सुगौली के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय,अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,जी के स्पोर्ट्स सीएमडी गुलाब खान सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

7 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

15 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago