पटना 01 दिसंबर: डीएमएस क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में आगामी 08 दिसंबर से डीएमएस कप अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एकेडमी के ग्राउंड (जॉनीपुर) पर किया जायेगा। इसमे भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 5 दिसंबर है।यह जानकारी एकेडमी के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने दी।
तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता और उविजेता टीम और उसके खिलाड़ियों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमो को 2-2 मैच दिया जाएगा।।
मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर समेत उदीयमान खिलाड़ी का भी पुरस्कार दिया जायेगा। इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ी को एकेडमी द्वारा कोलकाता में मुफ्त कोचिंग दी जायेगी।
साथ ही इसी टूर्नामेंट से श्रीलंका जाने के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। मैच 20-20 ओवर का खेला जायेगा। ऑनलाइन स्कोरिंग होंगी। सेमीफाइनल से मैच का लाइव यूट्यूब पर दिखाया जायेगा।
विश्वजीत मुखर्जी ने कहा कि डीएमएस क्रिकेट एकेडमी बिहार के क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहा है। हमारी एकेडमी में खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे एकेडमी का उद्देश्य है इंडिया प्लेयर निकालना है। हमें उम्मीद है जल्द ही कोई न कोई खिलाड़ी इस मुकाम पर पहुंचेगा।
टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण बीते 24 अक्टूबर को सादे समारोह में तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी, डीएमएस एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित यादव, पटना महानगर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सुमित शर्मा, वरिष्ठ कोच आकाश पाल ने किया।
उन्होंने कहा कि मैचों का आयोजन सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही कराया जायेगा और सारे नियमों का पूरा ख्याल रखा जायेगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9341480648 और 6204608062 पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 05 दिसंबर है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…