पटना। बिहार के बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के खिलाड़ी, कोच व तकनीकी पदाधिकारी इस झांसे में नहीं आयें कि बेसबॉल और सॉफ्टबॉल का कंबाइंड एसोसिएशन नाम की कोई चीज है। यह खिलाड़ियों को बरगलाने के लिए किया जा रहा है। यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मधु शर्मा ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे इंडिया में बेसबॉल और सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की अलग-अलग संस्था काम कर रही है और इसे ही भारत सरकार के खेल मंत्रालय और ओलंपिक से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गुजरात में होने वाले नेशनल गेम्स में हमारे ही फेडरेशन से अधिकृत टीम खेलेगी।
उन्होंने खिलाड़ी, कोच व प्रशिक्षक से अपील की है कि कोई ऐसा कदम नहीं उठाएं जिससे संगठन को आपके के खिलाफ कोई कदम उठाना पड़े। आप पूरी तरीके से हर जगहों पर जांच पड़ताल करें और तभी अपने आपको इसमें शामिल करें। उन्होंने कहा कि मैं आप सबों को सही चीजों से अवगत करा रहा हूं बाकी सही और गलत का निर्णय लेना आपका काम है।
आपको बता दे कि पंजाब मे होने वाले सब जूनियर बसेबॉल पदाधिकारी को जाने से रोका छल किया गया
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…