कराटे

01 फरवरी से होंगे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू मैच, बैठक संपन्न देखें

  • एक फरवरी से होंगे बीसीए के घरेलू मैच
  • U 19 और सीनियर ग्रुप में कुल आठ जोन में होगा मैच,
  • दोनो फार्मेट से प्रदर्शन के आधार पर 66-66 खिलाड़ियों का होगा कैंप के लिए चयन
  • हर जिले से हर फार्मेट के लिए अधिकतम 25- 25 खिलाड़ियों का होगा निबंधन

पटना: जिला संधो के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा हुई बैठक में धरेलू मैच के आयोजन पर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सुनील कुमार सिंह ने घरेलू टूर्नामेंट के संदर्भ में मिटिंग में शामिल सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।

इस मिटिंग में घरेलू क्रिकेट की योजना पर बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार राज्य को कुल आठ जोन क्रमश: अंगिका, सेंट्रल, मगध, मिथिला, पाटलीपुत्र, शाहाबाद, वेस्टर्न जोन और सीमांचल में बांटा गया है। श्री सिंह ने मीटिंग में बताया की इस पूरे टूर्नामेंट को तीन भाग में बांटा गया है।

इस टूर्नामेंट के पुल के लीग मैच 50-50 ओवर के होंगे, जबकि सुपर लीग के मैच तीन दिवसीय और सेमी फाइनल तथा फाइनल चार दिवसीय होंगे। सबै मैच बीसीसीआई के नियमों के द्वारा संचालित होंगे। श्री सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट एक फरवरी से प्रस्तावित है। होने वाली धरेलू मैचो के सभी खर्च बीसीए के द्वारा वहन किए जाएंगे।

मीटिंग में बताया गया कि सभी जिला संघ सभी फार्मेट के मैचों के लिए अपने अपने जिले से 25-25 खिलाड़ी निबंधित किए जाएंगे। एक बार निबंधित हो जाने के बाद खिलाड़ियों के नाम और संख्या में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। घरेलू मैचों के लीग में कुल 72 तथा सभी मैचों को मिलकर एक फॉर्मेट में कुल 100 मैच होंगे।

मैच के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि सभी आठ जोन के चैंपियन और रेस्ट ऑफ ज़ोन की टीम को मिलाकर कुल 16 टीम सुपर लीग में प्रवेश करेगी। रेस्ट ऑफ ज़ोन की टीम के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री सिंह ने बताया की ज़ोन के पुल में लीग मैच में हुए चैंपियन टीम के बाद बचे हुए टीमों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला कर एक टीम बनाया जाएगा, जिसे रेस्ट ऑफ ज़ोन की टीम कही जाएगी।

सुपर लीग में कुल 16 टीम जिसमें आठ जोन चैंपियन और आठ रेस्ट ऑफ ज़ोन की टीमें होंगी। सुपर लीग में चार –चार टीमों की कुल चार ग्रुप होंगे, जो आपस में हीं लीग खेलेगी, और इसके बाद सेमी फाइनल और फाइनल खेली जाएगी। यही फार्मेट U-19 के लिए भी लागू होंगे।

टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद सीनियर और U-19 टूर्नामेंट में हुए प्रदर्शन के आधार पर 66-66 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा, जिसमें 30 बल्लेबाज, 30 गेंदबाज और 6 विकेट कीपर का चयन होगा।

इन्ही खिलाड़ियों में से अगले सीजन के बीसीसीआई के मैचों के टीम चयन के लिए विचार किया जाएगा।मीटिंग मे U-16 और महिलाओं के लिए भी टूर्नामेंट कराने पर भी विचार किया जाएगा। इस बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज भी उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago