डॉ संजय कुमार स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, उद्धघाटन मुकाबले मे बसावन पार्क सीए जीता

पटना। जयप्रकाश क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष एवं बीडी कॉलेज के प्रोफेसर स्व. डॉ संजय कुमार की स्मृति में शुक्रवार से शुरू डॉ संजय मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लालमति देवी हाई स्कूल को 8 रन से पराजित किया।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुंदन किशोर श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि रंजन और सम्मानित अतिथि के रूप में अपूर्वा कीर्ति, सौम्या कीर्ति, अन्नू प्रिया, किरण शरण और आयुष कुमार मौजूद थे।सबों का स्वागत आयोजन समिति के चीफ ऑफ द मिशन संतोष तिवारी ने किया।

मैच में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.2 ओवर में 116 रन सभी विकेट खोकर बनाये। जवाब में लालमति देवी हाई स्कूल की टीम आलोक के 46 रन के बाद भी 20.2 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के सुमित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 24.2 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट सुधांशु 19 रन, आदित्य 23 रन, आरव झा 12 रन, अतिरिक्त 37 रन, शिवम 3/17, आलोक 2/11, वैभव 2/7, आर्यन 1/3

लालमति देवी हाई स्कूल : 20.2 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट आयुष्मान 20 रन, आलोक 46 रन, आकाश 17 रन, अतिरिक्त 23 रन,सुमित 4/16, सामर्थ 3/45, रन आउट-3

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago