कराटे

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में ड्रीम एलेवेन व बलरामपुर क्रिकेट क्लब विजयी

कटिहार 8 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मुकाबला टाइटन क्रिकेट क्लब बनाम ड्रीम एलेवेन के बिच खेला गया। टॉस टाइटन के कप्तान वाजउद्दीन ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

दावत पाकर पहले खेलते हुए ड्रीम एलेवेन ने अपनी पारी का शानदार आग़ाज़ किया। ज़फर इमाम ने शानदार 75 नाबाद अर्धशतक लगाया जबकी कप्तान मो. रेयाज़ के 39 और अनंत कुमार के 28 रनो की मदद से 8 विकेट पे 231 रन बनाये। टाइटन के सूरज ने 32/3 विकेट सौरभ ने 51/2 विकेट जबकी आयुष कुमार और वाजउद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटन 25 ओवर में 161 पे आउट हो गए टाइटन के शिवम् ने 47 वाजउद्दीन ने 36 जबकी आयुष कुमार ने 28 रन बनाये इस तरह ड्रीम एलेवेन ने 70 रनो से इस मैच को जीता। गेंदबाज़ी में उनके ज़फर इमाम ने 39/4 मिराज आलम और शब्बीर ने 2-2 और अकमल हुसैन ने 1 विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम ज़फर इमाम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। निर्णायक की भूमिका आज सुमाभो घोष और मो.अतीक़ ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल राजा ने की।

आज का दूसरा मुकाबला ब्लैक डाइमंड क्रिकेट क्लब बनाम बलरामपुर क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया जिसमे टॉस ब्लैक डाइमंड के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

ब्लैक डाइमंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही इस वजह से टीम सिर्फ 112 रनो पे सिमट गयी मुख्या स्कोर स्नेह आशीष 16 दीपेश 15 और मखदूम रज़ा 17 का रहा। बलरामपुर के नफीस ने काफी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए (6 ओवर में 3 रन खर्च करके 5 विकेट चटकाए ) जबकी तारीफ अंजुम ने 20/3 और मोनू ने 12/2 विकेट हासिल किये !

आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए बलरामपुर के मोनू 35 राजकुमार 31 और अभिषेक सिंह के 15 रनो की साहेता से 17.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर जीत हासिल करली। ब्लैक डाइमंड की ओर से मो.मुस्तकीम ने 16/1 और अभिजीत कुमार ने 20/1 विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नफीस अख्तर को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया।

निर्णायक की भूमिका में बिनय झा और दीपक जैसवाल रहे जबकी स्कोरिंग सिद्धांत सिंह ने की। जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के हवाले से सुचना मिली के कल डी.एस.कॉलेज में राजेंद्र क्रिकेट क्लब बनाम सनराइज क्रिकेट क्लब जबकी राजेंद्र स्टेडियम में टाउन क्रिकेट क्लब बनाम बारसोई क्रिकेट क्लब के बिच सुबह 8:00 से मुकाबला खेला जायेगा !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago