डीएसए रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिंग कैंप अंडर-14 टूर्नामेंट चैंपियन

धनबाद : कुणाल कुमार पासवान और हर्ष कुमार की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी व इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए बने 175 रनों की साझेदारी की मदद से धनबाद स्‍पोट् र्स अकादमी (डीएसए) ने जियलगोरा क्रिकेट अकादमी को 85 रनों से हराकर रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर कोचिंग कैंप अंडर-14 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में शनिवार को टास जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाए। कुणाल ने 92 गेंदों पर 91 रन बनाए जिसमें छह चौके व तीन छक्‍के शामिल थे। वहीं हर्ष कुमार ने नौ चौके की मदद से 68 रन बनाए। सिद्धार्थ सिन्‍हा ने 17 रन जोड़े। जियलगोरा के लिए आदित्‍य भारद्वाज ने 25 पर दो विकेट लिए। सन्‍नी यादव व मो कफील को एक-एक विकेट मिला।

बाद में जियलगोरा की टीम 30.3 ओवर में 124 रनों पर आउट हो गई। सन्‍नी यादव ने चार चौके व तीन छक्‍के जड़ते हुए 72 और साहिल कुमार ने 22 रन बनाए। सत्‍यब्रतो घोष ने 27 पर चार और शुभम ने 24 पर दो विकेट चटकाए। कुणाल कुमार पासवान को मैन आफ द मैच चुना गया।

बाद में आयोजित पुरस्‍कार वितरण समारोह में टाटा कोलियरी झरिया डिवीजन के हेड (एचआर)  पंकज दास ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां दीं व अन्‍य पुरस्‍कारों का वितरण किया। इस अवसर पर डीसीए के महासचिव उत्‍तम विश्‍वास, उपाध्‍यक्ष रविजीत सिंह डांग, संयुक्‍त सचिव बाल शंकर झा, सहायक कोषाध्‍यक्ष सुनील कुमार, रत्‍नेश कुमार, उमेश श्रीवास्‍तव, अंपायर दीपक कुमार व महेश सिंह, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago