पटना 4 अप्रैल: करोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सोमवार से शुरू होने वाली स्व. राम सकल सिंह यादव स्मृति अंडर 14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेट का आयोजन रद्द कर दिया गया है।
इस संबंध में आयोजक अमित कुमार व रंजीत कुमार ने बताया कि क्रिकेट मैच का आयोजन 5 अप्रैल 2021 से गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में होना था, जिसमें पटना के अलावा बिहार के कई जिलों से टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के आदेश अनुसार कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सारे सामाजिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल के बाद सरकार के नियमानुसार अगली तिथि की घोषणा की जाएगी। डनहोंने बताया कि मैच को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…