झारखण्ड टी-20 क्रिकेट में दुमका डेयरडेविल्स व रांची राइडर्स विजयी

रांची : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी में आज का पहला मुकाबला दुमका डेयरडेविल्स और बोकारो ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमे दुमका डेयरडेविल्स की टीम इस मुकाबले को 6 विकेट से जीता और कुमार खुश्ग्रा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया .जबकि आज के दुसरे मुकाबले में रांची राइडर्स ने जमशेदपुर जुग्ग्लर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से पराजित किया .मैन ऑफ़ द मैच रोबिन मिंज को दिया गया .

पहले मुकाबले में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो बलस्टर की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 106 रन बनया जिसमे विशाल सिंह 37 रन,आदित्य सिंह 16 रन बनाया .गेंदबाजी में दुमका डेयरडेविल्स के पंकज यादव को दो विकेट,अर्पित यादव और सौरभ शेखर को एक एक विकेट मिला .जबाब में उतरी दुमका डेयरडेविल्स की टीम 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे कुमार खुश्ग्रा 65 रन और सरनदीप ने 11 रन बनाये .गेंदबाजी में मनीषी और उमर मालिक को तीन तीन विकेट मिला .

दुसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रांची राइडर्स की टीम निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बनाया .जिसमे रोबिन नाबाद 74 रन,अरविन्द 29रन और आयुष 38 रन बनाये .गेंदबाजी में जमशेपुर की टीम के सचिन यादव को तीन विकेट मिला . जबाब में उतरी जमशेदपुर टीम के पंकज के 39 रन,हर्षित के 36 रन और विवेक के 27 रनों के मदद से निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन ही बना सका .गेंदबाजी में विकाश,विवेक और सुप्रियो को एक एक विकेट मिला .मैन ऑफ़ द मैच रामगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव अरुण कुमार राय के हाथो दिया गया .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago