मोतिहारी 17 अक्टूबर: आज ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राजु कुमार सिंह की अध्यक्षता में चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी अवस्थित एसोसिएशन कार्यालय में हुई।
बैठक के उपरांत लिए गए निर्णय के आलोक में ईसीडीसीए के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि वर्तमान कमिटी के कार्यकाल का 3 वर्ष पूरा हो चुका हैं और अब बीसीए के नियमानुसार नए कमिटी का चुनाव किया जाएगा।अतः “कमिटी ऑफ मैनेजमेंट” ने निर्णय लिया हैं कि आगामी 14 नवंबर 2021 को नए कमिटी का चुनाव किया जाएगा।
नए कमिटी के चुनाव के लिए मोतिहारी बार काउंसिल के वरीय अधिवक्ता डॉ प्रणव प्रियदर्शी को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
साथ ही सचिव श्री गौतम के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि पदाधिकारियों के माँग के आलोक में क्लब्स के निबंधन की अंतिम तिथि जो 15 अक्टूबर 2021 निर्धारित थी को विस्तारित करते हुए 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ाया गया हैं।
उन्होंने बताया कि आगे चुनाव से संबंधित गतिविधियों के लिए तिथि का निर्धारण चुनाव पदाधिकारी श्री प्रियदर्शी के द्वारा किया जाएगा और नई कमिटी के चुनाव होने तक पुरानी कमिटी कार्य करती रहेंगी।
मौके पर कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के अलावे उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन की उपस्थिति रही। विस्तृत जानकारी प्रीतेश रंजन संघ के मीडिया प्रभारी ने दी है।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…