मोतिहारीi:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डिवीजन बी के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब ने भोर क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में आज सुबह एसोसिएशन के सचिव और डॉ श्वेता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल जिला लीग का उद्घाटन किया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भोर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26.5 ओवर में 129/10 का स्कोर बनाया।भोर के तरफ से बल्लेबाज अनिल ने 29 व संजय ने 28 रन बनाए।चंद्रशेखर क्लब के गेंदबाज सौरव ने 4 और रवि ने 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्द्रशेखर की टीम ने चंदन के 49 व सौरव के 20 रन के बदौलत 28 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया।भोर के तरफ से गेंदबाजी में मिथिलेश ने 4 व संजय ने 3 विकेट लिए।
मैच में चंद्रशेखर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सौरव को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन(20 व 4 विकेट) के लिए जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाया।स्कोरर की भूमिका कुमार आर्यन ने निभाई।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,संजीव कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…