ईस्ट चम्पारण लीग:-ब्रावो क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 13 रन से पराजित किया।

Khelbihar.com

Motihari:स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर जिला क्रिकेट लीग मैच में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 13 रन से हरा दिया।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल क्रिकेट लीग में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए।ब्रावो के तरफ से चंद्रप्रकाश ने 28 गेंद में 40 और संदीप ने 23 गेंद में 34 रन का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल की टीम ने भी संघर्ष किया लेकिन बल्लेबाज प्रकाश के 56 और ललित के 26 रन के बावजूद भी निर्धारित ओवर तक पूरा खेलते हुए 159 रन के स्कोर तक ही पहुँच पाई और मैच को 13 रन से गवा दिया।ब्रावो के गेंदबाज चंद्रप्रकाश ने 3 और नीतीश ने 2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ब्रावो के हरफनमौला खिलाड़ी चंद्रप्रकाश(40 रन और 3 विकेट) को जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।

मैच में स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के हीरा कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका आशीष कुमार ने निभाया।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी सह ब्रावो क्रिकेट क्लब के टीम मैनेजर शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,कुमार राज,संजीव कुमार, आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago