ईस्ट चम्पारण लीग:-ब्रावो क्रिकेट क्लब ने एम.जे.के. सुगौली को 8 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Motihari: जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने एम.जे.के. सुगौली को आसानी से 8 विकेट से शिकस्त दिया।स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सुगौली की टीम निर्धारित 30 ओवर भी नही खेल पाई और 25.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।सुगौली के बल्लेबाज अनमोल ने 36 और निरंजन ने 21 रन बनाए।ब्रावो के तरफ से गेंदबाजी में मनीष ने 4 जबकि अनूप और मोहित ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा ब्रावो की टीम ने आसानीपूर्वक मात्र 16 ओवर में 2 विकेट खोकर कर लिया,जिसमे उसके बल्लेबाज मनीष ने 46,धनंजय ने 11 और आयुष ने 10* रन बनाए।सुगौली के तरफ से गेंदबाजी में हर्ष और उत्कर्ष ने 1-1 विकेट लिया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष को जी के स्पोर्ट्स के द्वारा दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के अम्पायर मो.कुदुस व बी जमा सिद्धकी ने निभाया।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी सह भूतपूर्व हेमन कैप्टेन राशिद जमाल खान,इंजीनियर आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार सहित खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago