कराटे

पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग का उद्धघाटन कल, मैच शेडूएल जारी

मोतिहारी : वर्तमान क्रिकेट सत्र 2022-23 के लिए जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 21 नवंबर को स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में होगा।ग्राउंड-1 पर होनेवाले पहले मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी और जी.के.स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी एक-दूसरे के आमने सामने होगी।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ मोतिहारी) में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि 21 नवंबर से शुरू होनेवाले लीग को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने पूर्व सचिव सत्यदेव प्रसाद चौधरी के नाम पर समर्पित करते हुए के लीग का नामकरण “सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग” रखा हैं।

कल 20 नवंबर को खेले जाने वाले उदघाटन मुकाबले में जिला प्रशासन पू.च. और जिला विधिज्ञ संघ पू.च. के बीच एक दोस्ताना मैच खेला जाएगा।साथ ही सचिव श्री गौतम ने यह भी जानकारी दी कि ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जिले के पूर्व क्रिकटरों को “लिजेंड्स ऑफ ईस्ट चम्पारण अवार्ड” से सम्मानित करेंगी जिसकी सूची तैयार कर ली गई हैं।जिला क्रिकेट के सभी लीग मैच के लिए टीम सुबह 8:30 बजे मैदान में मौजूद अम्पायर को रिपोर्ट करेंगी तथा सभी मैच 35-35 ओवर के खेले जाएंगे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,एसोसिएशन के महत्वपूर्ण अंग सह वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,डॉ नवनीत कुमार,मंजूर आलम,गुलाब खान इत्यादि की उपस्थिति रही।

मैच शेडूएल इस प्रकार से है :-

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

7 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

11 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago