ईस्ट चंपारण लीग:-महाराजा सीसी ने राइजिंग स्टार सीसी को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे ग्रुप ए डिवीजन ए के मैच में महाराजा क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे इस लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी राइजिंग स्टार की टीम महाराजा क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के सामने निर्धारित 25 ओवर के मैच में सिर्फ 97/10(21.1ओवर) का ही स्कोर बना पाई।राइजिंग स्टार के बल्लेबाज पीयूष 31 और दीपक 10 रन टीम के मुख्य स्कोरर रहे।महाराजा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विकास ने 3 और भूषण ने 2 विकेट चटकाए।

इस छोटे लक्ष्य को महाराजा क्रिकेट क्लब ने दीपेन्द्र 30,अनुराग 18 और आदित्य के 15* रन के बदौलत सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन(19.2ओवर) बनाकर प्राप्त कर लिया।राइजिंग स्टार के गेंदबाज दीपक को 2 विकेट मिले।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महाराजा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज दीपेंद्र को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दीकी ने निभाई।स्कोरर की भूमिका आयुष कुमार ने निभाया।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद कुमार, डॉ नवनीत कुमार,संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago