Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में रॉयल ब्लू क्रिकेट टीम ने एकतरफा मुकाबले में कनौजिया क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने वाली कनौजिया क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में मात्र 15.1 ओवर में 61 रन पर सिमट गई।उसके एकमात्र बल्लेबाज रमन (11रन) ही दहाई का स्कोर छू सके।रॉयल के तरफ से गेंदबाजी में बिटु ने 3 जबकि अजित व आकाश ने 2-2 विकेट लिए।
इस छोटे से लक्ष्य को रॉयल की टीम ने मात्र 13.1ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।रॉयल के बल्लेबाज ललित ने 22 रन बनाए।
रॉयल के गेंदबाज बिटु को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के अम्पायर मो.कुदुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के अम्पायर बी जमा सिद्दकी रहे,जबकि स्कोरर की भूमिका आशीष कुमार ने निभाया।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, दिवाकर कुमार, संजीव कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…