Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:- जूलियन क्रिकेट क्लब 82 रनों से जीती।

Khelbihar.com

Motihari: स्थानीय गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में जूलियन क्रिकेट क्लब ने चंद्रशील क्रिकेट क्लब को 82 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जूलियन की टीम ने मैन ऑफ द मैच शुभम के 84* और समित 85* के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत 25 ओवर में 215/2 का स्कोर बनाया।चंद्रशील के गेंदबाज हिमांशु ने 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशील की टीम विराट के 27,हैप्पी के 20,गुलशन के 24,विवेक के 27 रन के बावजूद भी निर्धारित 25 ओवर में 133/8 के स्कोर तक ही पहुँच पाई।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्लेबाज शुभम को जी के स्पोर्ट्स के तरफ से दिया गया। अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के मो.कुदुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के गौरव कुमार ने जबकि स्कोरर की भूमिका मो.आलमगीर ने निभाया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष सह एन सी ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान और मो.आलमगीर,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी सह हेमन कप्तान राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन, आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 2 = ?