Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण इंटर स्कूल क्रिकेट:-डीपीएस को हरा एमपीएस सेमीफाइनल में

Khelbihar.com

Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एम पी एस ने डी पी एस को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।

टॉस जीतकर स्थानीय गाँधी मैदान ग्राउंड-1 पर पहले खेलते हुए डी पी एस की टीम 24.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई,जिसमे बल्लेबाज अमित ने अकेले संघर्ष करते हुए 49 रन की पारी खेली।एम पी एस के तरफ से गेंदबाजी में मैन ऑफ द मैच बादल ने 3 और अनुभव ने 2 विकेट लिए।

मीले लक्ष्य 103 का पीछा करने उतरी एम पी एस की टीम ने मैन ऑफ द मैच बादल के 37 और लक्ष्य के 16 रन के बदौलत 14 वे ओवर में ही 103/4 का स्कोर बनाते हुए मैच की 6 विकेट से जीत लिया।डी पी एस के गेंदबाज दानिश व अवध ने 1-1 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला खिलाड़ी बादल को जी के स्पोर्ट्स व एजाज स्पोर्ट्स के तरफ से संयुक्त रूप से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल अम्पायर वेदप्रकाश व डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर बी जमा सिद्दकी ने निभाया।स्कोरर की भूमिका कुमार आर्यन ने निभाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 4 = ?