मोतिहारी 14 दिसंबर: ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ ने अपने पिछले सत्र 2020-21 के बचे सेमीफाइनल व फाईनल मुकाबले को पूरा कराने जा रहा है .
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोरोना त्रासदी के चलते स्थगित पिछले सत्र 2020-21 के बचे सेमीफाइनल व फाईनल मुकाबले 15 व 16 तथा फाइनल 17-18 दिसंबर को स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर खेले जायेंगे .
दोनों सेमीफाइनल मुकाबला 50-50 ओवर के खेले जायेंगे जबकि फाइनल मुकाबला दो परियों में खेले जाने है पहली पारी 60 ओवर की होगी जबकि दूसरी पारी 30-30 ओवर की होगी। मैचों का सफल संचालन के लिए ग्राउंड प्रभारी मो.जहाँगीर को नियुक्त किया गया हैं जबकि अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल के ग्रेड लेवल ए अम्पायर बी.जमा.सिद्दकी व कुमार राज निभायेंगे।
पहला सेमीफाइनल (15/12/21):- सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय व राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब
दूसरा सेमीफाइनल(16/12/21):- यंग एलेवन क्रिकेट क्लब व किंग्स एलेवन क्रिकेट क्लब
फाइनल(17-18 दिसंबर 2021):-
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…