मोतिहारी 16 दिसंबर: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी लीग के सेमीफाइनल व फाईनल मुकाबले को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया हैं।जल्द यही इन मैचों के नए कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन के हवाले से ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि आज सुबह जिले के एक वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पांडेय का निधन हो गया हैं।संदीप पांडेय एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ कुशल व उत्कृष्ट व्यक्तित्व के इंसान थे।
ज्ञात हो संदीप पांडेय कुलपति स्व.वीरेंद्र पांडेय के पुत्र व जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय के भाई भी थे।अभी हाल ही में जिला ने एक और बेहतरीन खिलाड़ी व इंसान राजा यादव को भी खो दिया है।
अतः परिस्थितियों के मद्देनजर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होनेवाले सेमीफाइनल व फाईनल मैचों को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया हैं।जल्द ही मैचों के नए तिथियों की घोषणा की जाएगी
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, खिलाड़ी गुलाब खान इत्यादि उपस्थित रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…