ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट:-मगध यूनिवर्सिटी की धमाकेदार जीत,किट यूनिवर्सिटी को हराया।

Khelbihar.com

Patna: कटक में खेले जा रहे ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी मे आज का मुकाबला मगध यूनिवर्सिटी और रणजी ट्रॉफी प्लयेरो से सुसजित किट यूनिवर्सिटी से हुआ जिसमे मगध यूनिवर्सिटी ने किट यूनिवर्सिटी को सांस रोकने वाले मुकाबला मे 2विकेट से पराजित कर दिया .

किट यूनिवर्सिटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35ओवर के मैच में 32.2ओवर मे 126रन पर ऑल आउट हो गयी राजू पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28रन देकर 4विकेट प्रवीण प्रकाश ने 26रन देकर 3विकेट अभिनन्दन ने 30रन देकर 2विकेट और निक्कू कुमार ने 7ओवर मे 14रन देकर 1विकेट लिया.

जबाबी पारी खेलने उतरी मगध यूनिवर्सिटी की टीम एक समय 74रन रन पर 7विकेट विकेट खो चुकी थी यही से राजू पांडेय और निक्कू की शानदार साझेदारी 29रन की हुई 103रन पर निक्कू आउट हो गये और इसके बाद राजू पांडेय ने अभिनंदन के साथ नाबाद 24रन की साझेदारी कर मैच जीता दिया राजू पांडेय ने 25रन नाबाद अभिनंदन ने 18रन नाबाद और निक्कू कुमार ने 18रन बनाये.

इस जीत पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यछ संजय सिंह चुन्नू सचिव पुलस्कर सिंह संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा एस नियाजउद्दीण शैलेश विद्यार्थी मनोज कुमार सुनील कुमार सिंह असद शाहीन अमित सिंह प्रियंकर कुमार अशोक यादव टीम मैनेजर अंजनी कुमार विस्व्जीत कुमार आदी ने बधाई दी है

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago