Loading Now
×

स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न, गौतम कुमार अध्यक्ष व रजनीश कुमार सिंह बने सचिव

पटना, 23 जून। पटना में 23 जून यानी रविवार को स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से गौतम कुमार को अध्यक्ष और रजनीश कुमार सिंह को सचिव पद पर अगले चार साल के लिए चुना गया।
स्की और स्नोबोर्ड शीतकालीन ओलंपिक खेलों में आयोजित किया गया है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी मान्यता प्राप्त है। यह खेल अब स्की स्केटिंग के भी समान है यानी समर में भी आयोजित होता है।स्की एंड स्नोबोर्ड फेडरेशन इंडिया  के पर्यवेक्षक अनिल कुमार गौर की देखरेख में हुए चुनाव में स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार  के सभी संबंद्ध इकाईयों ने भाग लिया।

चुनाव का संचालन करने वाले निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-
अध्यक्ष : गौतम कुमार
उपाध्यक्ष : मोहम्मद मुद्दसर सिद्दिकी, अमन कुमार।
सचिव : रजनीश कुमार सिंह
संयुक्त सचिव : रचना सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष : राहुल कुमार
कार्यकारिणी सदस्य : शुभम कुमार, रवि रंजन, मनोरंजन सिंह, दीपक कुमार सिंह।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 3 = ?