कैमूर 23 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मैच एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब,चैनपुर और वर्मा आईडियल पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब, अखलासपुर के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ।जिसमें एलेवन स्टार सी सी ने वीआईपी सी सी को आसान मुकाबले में 22 रन से पराजित किया।
सुबह इ एस सी सी के कप्तान कुंदन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और निर्धारित 20 ओवरो में अमित 31, नासिर 23 और तंजीम 16 रन के बदौलत 8 विकेट खोकर 144 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया, वीआईपी के तरफ से चंद्रजीत व अमित ने 2-2 तथा अभिषेक, रवि व विशाल ने 1-1 विकेट हासिल
145 रन का लक्ष्य लेकर उतरी वीआइपी की टीम 17.5 ओवरो में सभी विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई और 22 रन से मैच गंवा बैठी,रविशंकर 31 और चंद्रजीत 16 के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच सका। चैनपुर के तरफ से कुंदन और अनुज ने 3-3, नासिर ने 2 और नीतीश ने 1 विकेट हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चैनपुर के नासिर को उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन (31 रन और 2 विकेट)के लिए बिहार राज्य विजय हजारे टीम के खिलाडी़ शिवम सिंह ने प्रदान किया,अंपायरिंग भानू पटेल और रजनीश सिंह ‘बिट्टू’ ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…