पश्चिम चंपारण जिला लीग में सम्राट के नाबाद अर्धशतक से एलिट क्लब 7 विकेट से विजयी

पश्चिम चंपारण 6 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के लीग मैच में आज नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत बनाम एलिट क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया।

आज सुबह नेशनल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया नेशनल क्रिकेट क्लब की सलामी जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सकी सलामी बल्लेबाज आदित्य कुमार 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए मध्यक्रम में नुरैन और उपेंद्र ने 90 रनों शानदार साझेदारी की उपेंद्र ने 47 और नूरेन ने 43 रनों का योगदान दिया सलामी बल्लेबाज अभिजीत ने भी 21रन का योगदान दिया जिसके बदौलत नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत ने 163 रनों का स्कोर खड़ा किया एलिट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहेब और राजन ने क्रमशः 2-2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट क्लब ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक सम्राट के नाबाद 66 रन सौरभ ने 39 रनों का योगदान दिया इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 93 रनों की भागीदारी हुई जिसके बदौलत एलिट क्रिकेट क्लब ने 164 रनों का लक्ष्य हासिल किया और नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत को 7 विकट से पराजित किया नेशनल क्रिकेट क्लब पर्वत की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन अंसारी संदीप और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया।

एलिट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिषेक सम्राट के शानदार बल्लेबाजी के फल स्वरूप उनको आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव कोषाध्यक्ष मनोज कुमार संघ संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव मीडिया प्रभारी राहुल कुमार यादव उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago