18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी विजयी।
पटना: पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। पहले मैच में एलिट वारियर्स ने सुदय क्रिकेट एकेडमी को 64 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बारिश के कारण बाधित मैच में डीएलएस पद्धति के आधार पर इशान किशन एकेडमी को 38 रन से विजेता घोषित किया गया।
आर्यन की फिरकी में उलझा सुदय
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सुदय क्रिकेट एकेडमी ने एलिट वारियर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। एलिट ने 21 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन बनाए। स्वजीत दक्षत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर 57 रन बनाए। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम आर्यन रावत की घातक स्पिन गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आर्यन रावत ने मात्र 9 रन देकर 5 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
एलिट वारियर्स: 21 ओवर में 123/6, पार्थ कौर 22, स्वजीत दक्षत 57, राज मल्होत्रा सिंह 10, अतिरिक्त 25. बलजीत 1/16, वंश राज 2/22.
सुदय क्रिकेट एकेडमी : 17.5 ओवर में 59 रन पर आॅलआउट, बलजीत 10, अतिरिक्त 31, रौशन 1/7, आर्यन रावत 5/9, शशांक शेखर 2/4, नैतिक आरव 2/2.
बारिश बनी बाधा, डीएलएस से जीती इशान किशन एकेडमी
दिन के दूसरे मुकाबले में बीआईओसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 93 रन बनाए। टीम की ओर से अरहान अहमद ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इशान किशन एकेडमी ने 11.4 ओवर में बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने से खेल रोकना पड़ा। आउटफील्ड खेलने लायक नहीं रहने पर अंपायरों ने डीएलएस पद्धति लागू करते हुए इशान किशन एकेडमी को 38 रन से विजेता घोषित किया। शानदार गेंदबाजी के लिए अंश भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बीआईओसी: 21 ओवर में 93 रन पर आलआउट, अरहान अहमद 25, आदित्य 13, अतिरिक्त 18, अंश भारद्वाज 2/24, वैभव राज 2/11, राहुल कुमार 1/8, निशांत यादव 1/18.
इशान किशन एकेडमी: 11.4 ओवर में 61/0, आयुष्मान जैन नाबाद 20, अमन कुमार नाबाद 20, अतिरिक्त 21.
Share this content:



Post Comment