Loading Now
×

SSR U-17 T-20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में Infinity Cricket Academy 3 विकेट से जीती।।

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का सातवाँ मुकाबला SSR क्रिकेट अकैडमी और Infinity क्रिकेट अकैडमी, पटना के बीच खेला गया जिसमें Infinity क्रिकेट अकैडमी की टीम ने SSR क्रिकेट अकैडमी को 3 विकेट से हराया।

आज का मैच SSR क्रिकेट अकैडमी, पटना बनाम Infinity क्रिकेट अकैडमी, पटना के बीच खेला गया। SSR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 70 रन 10 विकेट पर बनाई। SSR के लिए सर्वाधिक आयुष 30 रन बनाए। हर्ष ने 3.4 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 विकेट लिए वही अभीष्ट ने 4 ओवर मे 14 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। जवाब में खेलने उतरी Infinity ने 17.1 ओवर में 71 रन 7 विकेट पर बना कर मैच को 3 विकेट से जीत हासिल कर लिए। हर्ष ने 14 रन और अभय ने 9 रन बनाये। वहीं आदित्य ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के हर्ष को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 SSR U-17 T-20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में Infinity Cricket Academy 3 विकेट से जीती।।

इसस पहले SSR क्रिकेट क्लब, सारण के सचिव अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर Infinity के डायरेक्टर सुप्रिया मैडम, सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

संक्षिप्त स्कोर

SSR क्रिकेट अकैडमी: 14.4 ओवर में 70 रन पर 10 विकेट, आयुष 30, आदित्य 10 अतिरिक्त 16, हर्ष 3/14, अभीष्ट 2/14.

Infinity क्रिकेट अकैडमी: 17.1 ओवर मे 71 रन 7 विकेट, हर्ष 14 रन, अभय 9, अतिरिक्त 24, आदित्य 2/15.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलिट वारियर्स और इशान किशन एकेडमी विजयी।

Next post

हरिओम की घातक गेंदबाजी से शंख एकादश 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में।

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 5 = ?