Loading Now
×

हरिओम की घातक गेंदबाजी से शंख एकादश 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में।

पटना । खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में शनिवार को सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शंख एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई स्पोटर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित टूर्नामेंट के इस मुकाबले में शंख एकादश के गेंदबाज हरिओम ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और टीम की जीत की नींव रखी। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर शंख एकादश के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी स्काई स्पोटर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शंख एकादश के गेंदबाजों ने शुरू से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। हरिओम ने अपनी सटीक गेंदबाजी से स्काई के बल्लेबाजी क्रम को खासा परेशान किया। उनके सामने स्काई स्पोटर्स के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और पूरी टीम 19.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। देव ने टीम की ओर से सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले।

IMG-20260501-WA0009 हरिओम की घातक गेंदबाजी से शंख एकादश 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में।

शंख एकादश की ओर से हरिओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। अनुराग शेखर ने दो विकेट चटकाए। वहीं हरिओमजी, विनय और रेयांश केशरी को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत शंख एकादश ने स्काई स्पोटर्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

विनय और भविष्य ने संभाली पारी

69 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंख एकादश की शुरुआत भी बहुत सहज नहीं रही। टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने के दौरान अपने चार विकेट गंवाए। हालांकि, विनय और भविष्य कुमार ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। विनय ने नाबाद 28 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि भविष्य कुमार 16 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने दबाव के बीच संयम के साथ बल्लेबाजी की और टीम को 15.2 ओवर में 71 रन तक पहुंचाकर छह विकेट से जीत दिला दी।

स्काई स्पोटर्स की ओर से अनिक कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। शंख एकादश ने चार विकेट गंवाने के बाद लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

शंख एकादश की इस जीत में गेंदबाज हरिओम की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने पहले गेंद से स्काई स्पोटर्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और चार विकेट लेकर उसकी पूरी टीम को 68 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद विनय और भविष्य कुमार ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को फाइनल का टिकट दिलाया।

संक्षिप्त स्कोर:

स्काई स्पोटर्स: 19.1 ओवर में 68/10 (देव 14, अतिरिक्त 24; हरिओम 4/6, अनुराग शेखर 2/10, हरिओमजी 1/8, विनय 1/5, रेयांश केशरी 1/4)।

शंख एकादश: 15.2 ओवर में 71/4 (विनय नाबाद 28, भविष्य कुमार नाबाद 16, अतिरिक्त 21; अनिक कुमार 3/11)।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 8 = ?