जहानाबाद 27 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी ने विजन क्लासेज को 6 विकेट से हराया ।
सुबह टॉस जीतकर इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी के कप्तान गौरव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन क्लासेज की शुरुआत अच्छी नही रही और पारी के पहले ही ओवर में विजन क्लासेज ने 2 विकेट खो दिया ।
उसके बाद सोनू कुमार के ( 50 ) अर्धशतक और आयुष पटेल (26) , विवेकानंद (21) के उपयोगी पारी के बदौलत विजन क्लासेज 133 रन का स्कोर खड़ा कर पाई ।विजन क्लासेज की पूरी टीम 33 ओवर में 133 रन के बना ऑल आउट हो गई ।इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी के तरफ से सौरव , गौरव , अनय ने 2,2 विकेट हासिल किया ।
133 रन पीछा करते हुए इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी ने मात्र 21.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को हासिल कर लिया और जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया ।
इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी के तरफ से सौरव कुमार ने नाबाद ( 64 ) अर्धशतक और ऋषभ श्रीवास्तव ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया ।
विजन क्लासेज के तरफ से पीयूष कुमार , पीयूष नंदन , आयुष पटेल और सोनू कुमार ने 1,1 विकेट लिया ।सौरव कुमार को उनके बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अयोजन समिति के सदस्य आशु ने मैन ऑफ द मैच दिया ।
लीग का दूसरा सेमीफाइनल यंग बॉयज और आर०एस०सी०सी० हुलासगंज के बीच में बिहार सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा जारी कोरोना के सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिनांक 28/01/2022 दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…