कराटे

बॉल बैडमिंटन के सम्मानित खिलाड़ियों में उत्साह

पटना : खेल दिवस के अवसर पर कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा ऊर्जा ऑडिटोरियम,पटना में आयोजित राजकीय खेल सम्मान समारोह में बॉल बैडमिंटन के 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मैंगलोर ( कर्नाटक ) में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला युगल मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे तीन खिलाड़ियों प्रिया सिंह ( वैशाली ),,युक्ता रानी,पूनम कुमारी ( बेगूसराय ) को प्रति खिलाड़ी 66666 रुपये की नगद पुरस्कार,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में तीसरे स्थान पर रहे वंदना कुमारी ( वैशाली ),मुकुल कुमार ( नवगछिया ),नीतिन कुमार ( किलकारी,पटना ) को 40000 रुपये की नगद पुरस्कार,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया गया।

सभी सम्मानित बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत संयुक्त रूप से कहा कि सम्मान से हौसला व उत्साह बढ़ा है आने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमलोग विजेता का पुरस्कार प्राप्त करेंगे। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार 7 वर्षो से विभिन्न आयुवर्ग में पदक प्राप्त कर रहें हैं।

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को राज्य संघ की ओर से आधारभूत सुविधाऐं उपलब्ध करायी जा रही है। सरकार की ओर से मदद मिले तो और बेहतर परिणाम मिलेंगे। खिलाड़ियों को तराशने वाले बॉल बैडमिंटन के प्रशिक्षक को भी सम्मानित किया जाना चाहिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago