फ़ौज मेमोरियल क्रिकेट:-फैज एकादश,बक्सर ने जमशेदपुर को 64 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

टना:14वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मुख्य अतिथि भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक विष्णु शर्मा,डॉक्टर तनवीर तथा डॉक्टर महेंद्र प्रसाद ने स्वर्गीय फैज अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।नगर परिषद के उप चेयरमैन इंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

आज के मैच में जमशेदपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी फैज एकादश बक्सर के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट पर 60 रनों की साझेदारी हुई और निर्धारित 30 ओवर में कुल 213 रन अपने सभी विकेट खोकर बनाये। जिसमें पंकज वर्मा ने 47 निखिल ने 46,गोपील ने 33,राजेश यादव नाबाद 33 रन जबकि समर्थ अंकित एवं प्रभात ने 13,13 रनों का योगदान किया।जमशेदपुर की तरफ से अनिल ने 3 ओंकार ने 2 जबकि युगल रवि एवं विनीत ने 1,1 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में जमशेदपुर की टीम की शुरुआत शानदार रही और पहले विकेट पर 36 रन धुआंधार बनाये। दूसरे विकेट 90 रन के योग पर गिरा। इस प्रकार पूरी टीम 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।जिसमें मयंक ने 33 विशाल ने 26,सतीश ने 23, तुषार ने 16,अनिल ने 14 तथा विनीत ने 12 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने।बक्सर की तरफ से शमीम ने 3,मनीष,अमित तथा समर्थ ने 2,2 विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।इस प्रकार फैज एकादश बक्सर ने 64 रनों से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच के दौरान नंद जी तिवारी, राजेंद्र वर्मा,अखिलेश पांडे, ऋषिकेश त्रिपाठी,अजय मानसिकता,ओम जी यादव, राकेश राय,महेंद्र जी,सेठ छन्नूलाल,बल्ली,अरविंद चौबे तथा हजारों की संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी मौजूद थे ।मैच के अंपायर की भूमिका में सूफी खान एवं निरंजन कुमार थे जबकि स्कोरर आफताब आलम कमेंटेटर विक्की जायसवाल एवं इमरान फरीदी थे।कल का मैच पूर्व मध्य रेलवे दानापुर एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago