कराटे

एफ.सी.एल. क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का आगाज़,ग्रीन एलेवन विजयी

भागलपुर 14 नवंबर: ए.एफ स्पोर्ट्स एण्ड ऑल क्रिकेट प्लेयर्स और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रविवार को एफ.सी.एल. क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 आगाज हुआ।

आयोजन सचिव मो. फारूक आजम ने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ग्रीन एलेवन ने ब्लू एलेवन को 34 रनों से पराजित किया। विजेता टीम के मो. रिजवान को 39 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का टॉस ब्लू एलेवन की टीम ने जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीन एलेवन की टीम 167 रनों लक्ष्य बनाकर ऑल आउट हो गई। ग्रीन एलेवन की ओर से बल्लेबाजी में मो. रिजवान ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली।

मो. रहमतुल्लाह ने दो चौके दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। कुमार गौरव राज ने तीन चौकों की मदद से 29 रनों के पारी खेली। ब्लू एलेवन की ओर से गेंदबाजी में गोविंदा ने 3 विकेट, आदित व रोशन ने दो-दो विकेट और सचिन व चंदन ने एक विकेट लिया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू एलेवन की टीम 29 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना पायी। ब्लू एलेवन की ओर से बल्लेबाजी में अनुभव ने 3 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 29 रन व गोविंदा ने दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। ग्रीन एलेवन की ओर से गेंदबाजी में मो. रिजवान ने 3 विकेट, सुमित व ओमप्रकाश ने दो-दो विकेट लिये। नवीन ने एक विकेट झटका

वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन मो. सलाउद्दीन ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट टीम के मैनेजर डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने मो. नसर आलम की गेंद पर शानदार चौका मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जय शंकर ठाकुर, बीडीसीए के मो. मेहताब मेहंदी, मो. फैसल, मो. अच्छु, मो. अरशद, मो. फरान आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

15 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago