पटना : राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का महामुकाबला रविवार की शाम को बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. (बीएसपीएचसीएल, BSPHCL) बनाम सिविल ऑडिट के बीच खेला जाएगा।
इस बात की जानकारी लीग के मीडिया चैयरमैन रूपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला शाम 5: 30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा। वहीं आयोजन सचिव निशांत ने बताया कि फाइनल मुकाबले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। फाइनल मुकाबला लीग के टेक्निकल हेड अरुण कुमार सिंह के देखरेख में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन होंगे।
बता दें कि बीएसपीएचसीएल ने लीग के सभी मुकाबले जीतकर जहां अपने पूल में पहले स्थान पर रही है। वहीं सिविल आॅडिट ने अपने पूल में सर्वश्रेष्ठ रही। बीएसपीएचसीएल ने जहां बासा को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सिविल ऑडिट ने ऑफिसर्स इलेवन को तीन विकेट से हरा कर फाइनल का टिकट पाया। लीग के आयजोन सचिव ने बताया कि फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों की इंट्री फ्री है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…