मोतिहारी 31 अक्टूबर: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी चुनावी गतिविधियों के बीच आज 31 अक्टूबर को चुनाव पदाधिकारी श्री प्रणव प्रियदर्शी(वरीय अधिवक्ता बार काउंसिल मोतिहारी) ने अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
ज्ञात हो की श्री प्रियदर्शी द्वारा कि 29 अक्टूबर को अंतरिम मतदाता सूची के प्रकाशन व 30 अक्टूबर को पड़े दावा/आपत्ति का निराकरण का कार्य सम्पादित करने के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया हैं।
चुनाव पदाधिकारी श्री प्रियदर्शी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के आधार पर 1 नवंबर को नामांकन कार्य तथा 2 नवंबर को पड़े नामंकन की जाँच का कार्य किया जाएगा।नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित हैं।
गाँधी संग्रहालय मोतिहारी में 14 नवंबर को सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक चुनाव-कार्य निष्पादित किये जायेंगे। इसकी जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने दी है।।
Share this content:
देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…
पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…
खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…
नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…