फ़िरकी गेंदबाज राशिद खान का छलका दर्द,परिवार को लेकर कही बड़ी बात

राशिद खान नाम तो सुना ही होगा ।एक ऐसा लेग स्पिनर जो किसी पहचान के मोमताज नही है।अफगानिस्तान के छोटे से देश निकल कर पूरी दुनिया मे अपना नाम कमाने वाले इस क्रिकेटर का दर्द इस कदर छलका की बड़ी बात कर दी अपनी लाइफ को लेकर।

राशिद खान आईपीएल, बीबीएल,पाकिस्तान सुपर लीग,सही के टूर्नामेंट में भाग लेते है ।इतने क्रिकेट खेलने को लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले पांच सालों में उन्होंने केवल 25 दिन ही अपने घर पर बिताए है और क्रिकेट की वजह से लगातार वो घर के बाहर ही रहे हैं।

गार्जियन के लिए एक इंटरव्यू देते समय उन्होंने कहा,”पिछले पांच सालों में मैंने केवल 25 दिन ही घर पर बिताए है। मेरे पास अपनी उपलब्धियों को अपने परिवार के साथ बिताने का वक्त नहीं है क्योंकि मैं काफी व्यस्त रहता हूं।

मैं कई बार अपने कारनामे भूल जाता हूं और इससे मुझे काफी दुख होता है। मुझे परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं मिलता लेकिन क्योंकि ये मेरे करियर की शुरुआत है इसलिए इतना संघर्ष करना पड़ता है।”

इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि राशिद खान भले ही अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते है लेकिन आज तक उन्होंने कभी भी अपने देश में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इस बात का राशिद खान को बड़ा ही अफसोस है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago