रणजी ट्रॉफी के पहले चरण का आगाज 10 फ़रवरी से 9 वेन्यू पर

पटना 04 फ़रवरी: बीसीसीआई की घरेलु टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 10 फरवरी से शुरू हो रहा है .टूर्नामेंट का पहला चरण 10 फ़रवरी से 15 मार्च तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक होगा।

पहले चरण की समाप्ति के बाद आईपीएल होना है और इसकी समाप्ति के बाद रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू होगा। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा गुरुवार को जारी कार्यक्रम से पता चला है .

जय शाह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रणजी ट्रॉफी के प्रथम चरण 62 दिनों में 9 वेन्यू पर कुल 64 मैच खेले जाने हैं। वेन्यू के नाम है अहमदाबाद, कोलकाता, राजकोट, दिल्ली, गुवाहाटी, कटक, त्रिवेंद्रम, चेन्नई और हरियाणा . इस बार रणजी ट्रॉफी के कुल 38 टीमों को 9 ग्रुप में बांटा गया है।

जिसमे चार -चार टीमों के 8 एलीट ग्रुप और 6 टीमों का एक प्लेट ग्रुप में बांटा गया है । बिहार को इस बार भी प्लेट ग्रुप में खेलना होगा. प्लेट ग्रुप का वेन्यू कोलकाता है . एलीट टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी जबकि प्लेट टीमें अपने ग्रुप के केवल तीन टीमों से भिड़ेंगी। प्रत्येक एलीट टीम की एक टीम क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, सिर्फ एक टीम ऐसी होगी जिसे प्री-क्वार्टर फ़ाइनल गेम खेलना होगा।

जय शाह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगे की जानकारी जल्द उपलब्ध कराया जायेगा जैसे मैच शेड्यूल,मैच प्लेयिंग कैंडीशन,हेल्थ सेफ्टी गाइडलाइन इत्यादी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago