कैमूर 11 अप्रैल: प्रथम कैमूर क्रिकेट लीग T-20 अंडर-14 सह अंडर-16 (पिंक बॉल) का शानदार आगाज स्थानीय खेल मैदान में आयोजित हुआ जिसके उद्घाटन मुकाबले में कैमूर कैपिटल ने भभुआ ब्लास्टर्स को 5 विकेट से पराजित किया।
सुबह भभुआ ब्लास्टर्स के कप्तान सौरव कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन प्रितम 46 रन,ओम 21 रन और नीतीश के 11 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज कैमूर कैपिटल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दहाई का स्कोर नहीं बना पाया और पुरी टीम 17.5 ओवरो में 117 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई, कैमूर कैपिटल के तरफ से बांये हाथ के स्पिनर दिव्यांशु ने 5 विकेट, ऑफस्पिनर अनुभव ने 2 तथा सूर्यांश व मुकेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जीत के लिए 118 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कैमूर कैपिटल की शुरुआत भी बेहद खराब रही और 35 रन के योग पर 5 विकेट गंवा कर संघर्ष करती नजर आई लेकिन छठवें विकेट पर अनुभव 52 रन और सूर्यांश 34 रन के बीच 83 रनो कि नाबाद साझेदारी ने कैमूर कैपिटल को 17.2 ओवरो में ही 5 विकेट से जीत दिला दी,भभुआ ब्लास्टर्स के तरफ से ऑफस्पिनर अंकित यादव ने 3 और नीतीश व प्रितम ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिव्यांशु सिंह को कैमूर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया तथा रेड कैप बल्लेबाज अनुभव को तथा ब्लू कैप गेंदबाज दिव्यांशु को प्राप्त हुआ। मैच में अंपायरिंग सन्नी सिंह व गोविंद सिंह ने तथा स्कोरिंग मनीष कुमार ने किया।
कैमूर क्रिकेट लीग के आयोजन के संबंध में सचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस लीग में पांच टीमें क्रमशः कैमूर कैपिटल, भभुआ ब्लास्टर्स, मोहनियां मैजिक्स,देवहलियां डैंजरस और कुदरा किंग्स के नाम से अंडर-14 सह अंडर-16 के खिलाड़ी भाग लेंगे जिससे उनको ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव प्राप्त हो।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…