Loading Now
×

अस्मिता खेलों इंडिया नेशनल में मुंगेर के पांच महिला खिलाड़ी चयनित हुई

पटना : बिहार स्टेट स्पोर्ट्स ऑथोरिटी एवं खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन गोपालगंज की देखरेख में आयोजित अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस खो- खो लीग इंटर जोन ( सब जूनियर एवं जूनियर ) नेशनल चैंपियनशिप -2024 में बिहार सब जूनियर एवं जूनियर वूमेंस खो- खो टीम में रिया रानी , सोनम कुमारी , रिया कुमारी , इशान्वी अनघ , गरिमा विश्वकर्मा का चयन हुआ है। ये मुंगेर जिले के लिए गौरव की बात है ।

बताते चलें कि अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस खो- खो लीग इंटर जोन ( सब जूनियर एवं जूनियर ) नेशनल चैंपियनशिप में बिहार टीम पहली बार भाग ले रही है। ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्हें इस टीम का मैनेजिंग टेड की भी जिम्मेवारी मिली है। मुंगेर के प्रतिभाशली खो- खो खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं ।

IMG-20260324-WA0012 अस्मिता खेलों इंडिया नेशनल में मुंगेर के पांच महिला खिलाड़ी चयनित हुई

अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस सब- जूनियर एवं जूनियर टीम में इन खिलाड़ियों के चयनित होने पर संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के प्रिंसिपल जिन्स के एलोशियस एवं डायरेक्टर रोज़मिन के वर्गीज , मुंगेर जिला खो- खो संघ के प्रेसिंडेट ,मुंगेर जिला प्रशासन, मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के गणमान्य पदाधिकारीगण , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और अन्य खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 4 = ?